कटारिया को गृहमंत्री बनाने पर हर्ष, आतिशबाजी

BY — October 28, 2014

281011उदयपुर। हालांकि देर शाम तक राज्या मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों को न तो विभागों का बंटवारा किया गया था और न ही किसी मंत्री का विभाग बदला गया था लेकिन गुलाबचंद कटारिया को गृह मंत्रालय देने की जानकारी मिलने पर ही उनके समर्थकों ने सूरजपोल फव्वारे के पास शाम को जोरदार आतिशबाजी कर दी।

281010उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के करीब दस माह बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आग्रह पर राज्य‍पाल कल्याणसिंह ने कल मंत्रिमंडल का विस्तार कर पहले 14 फिर एक और मंत्री को शपथ ग्रहण कराई थी। दो राज्यमंत्रियों हेमसिंह भड़ाना एवं अरुण चतुर्वेदी का भी प्रमोशन कर काबीना मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री कटारिया का भी विभाग बदलकर उन्हें  गृह मंत्रालय सौंपने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों ने सूरजपोल पर जोरदार आतिशबाजी की। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नम्बर का पद माना जाता है।

पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कटारिया की इस ताजपोशी से लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का मन उत्साह से झूम उठा है। यह सब कटारिया के पार्टी संगठन समाज कार्यकर्ताओं व आमजन के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण का नतीजा है निश्चित रूप से कटारिया की इस पदोन्नति पर पार्टी संगठन और प्रदेश में आम जनता को विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस दौरान ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, हंसा माली, चन्द्रसिंह कोठारी, आकाश वागरेचा, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, अतुल चण्डाािलया, छोगालाल भोई, कमलेन्द्र सिंह पंवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मुन्दड़ा, सुषमा कुमावत, गोपाल कुंवर, मंदाकिनी धाबाई, मनोरमा कोठारी आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
281012भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने कटारिया को गृहमंत्री बनाने, किरण को केबिनेट में लेने तथा जीतमल खांट को राज्यमंत्री बनाने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया को गृह मंत्रालय देने से जहां राज्य की पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी वहीं किरण माहेश्वरी एवं जीतमल खांट को मंत्रिमंडल में शामिल करने से मेवाड़ की समस्याओं के शीघ्र समाधान में सहायता मिलेगी। यहां के लोगों की भावनाओं के अनुरूप उनकी कार्ययोजना तैयार हो सकेगी।
किरण एक को आएंगी उदयपुर, होगा भव्य स्वागत
राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी 1 नवम्बर को उदयपुर आएंगी। केबिनेट मंत्री बनने के बाद उनका पहली बार राजसमंद आगमन 31 अक्टूबर को होगा। उसके बाद एक नवम्बर को उदयपुर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कल जयपुर में हुए शपथ ग्रहण में शामिल हुए उनके समर्थक गोविंद दीक्षित ने बताया कि न सिर्फ उदयपुर बल्कि राजसमंद सहित पूरे राज्य भर में किरण समर्थकों में काबीना मंत्री बनाने से काफी हर्ष है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *