Header Banner

गुरु नानक हैण्डबाल में उपविजेता

BY — October 30, 2014

301001उदयपुर। गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर की हेण्डबॉल खिलाड़ी छात्राओं ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय हैण्डबॉल अन्तर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर उपविजेता रही।

प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा एलबीएस कॉलेज की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में उषा टांक, प्रीति गुर्जर, दिव्या गुर्जर, विनिता मेनारिया, शारदा मीणा, सुनिधि गोस्वामी, हेमलता सोनवाल, धर्मावती माली ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एलबीएस कॉलेज को पराजित किया। गुरुनानक की टीम को विजेता शील्ड प्रदान की गई। टीम प्रभारी निशा पण्ड्या थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply