गीत-संगीत ने समां बांधा दीपावली स्नेह मिलन में

BY — October 31, 2014

रोटरी बजाज भवन में हुआ कार्यक्रम

311002उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा गुरूवार को रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने गीत-संगीत से समां बांध दिया। इस अवसर पर बेस्ट डे्रस कपल, थाली सजाओं एवं रंगोली सजाओं प्रतियोगिताएं भी हुई।

शुरूआत परमेश्वर धर्मावत ‘रोज़ तारों की नुमाईश होती है, चांद पागल है अंधेरे में निलता है..’, प्रियतमा प्रेयसी पर स्वरचित ‘सुख दुख व बैचेन क्षणों में, लगता तुम हीं क्यूं साथ रहो,इस जन्म की बात न प्रिय तुम जनम-जनम तक साथ रहो.. ’ कविता पाठ से हुई। विजयलक्ष्मी बंसल ने गीत ‘कुछ कहते है हम, चायनीज़ बल्ब नहीं, दीप जलायेंगे..’,डॉ. प्रदीप कुमावत ने फिल्मी गीत ‘कहीं दीप जले आना,जब शाम ढले आना..’, मंजू सिसोदिया ने गीत ‘दीपो आयो रे त्यौहार, दिखे रोशनी अपार..’, निराली जैन ने फिल्मी गीत ‘ये दिल और उन के निगाहों के साये..’, उषा नागौरी ने गीत ‘इक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है..’, श्रद्धा गट्टानी ने गीत पुष्पा कोठारी, उर्वशी सिंघवी के साथ गीत ‘सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को मिल जाए तरूवर की छाया..’, मंजू मोदी ने गीत ‘प्यार दिवाना होता है..’, राजेन्द्र चौहान ने गीत ‘तुम इतना क्यूं मुस्करा रहे हो.’ की सुरीली प्रस्तुति से समां बंध गया ।
311003कार्यक्रम समन्वयक डीपी धाकड़ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में थाली सजाओ प्रतियोगिता में मंजू मोदी प्रथम, उषा नागौरी द्वितीय, श्वेता गुप्ता तृतीय संात्वना पुरूस्कार के रूप में विजयलक्ष्मी बंसल व उर्वशी सिंघवी विजेता रही। साथ ही रंगोली सजाओं प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी बंसल प्रथम, मंजू मोदी द्वितीय, सरला बांठिया तृतीय तथा सांत्वना पुरूस्कार के रूप में बेला जैन विजेता रही। बेस्ट डे्रस कपल में क्लब अध्यक्ष व डॉ. बी.एल.सिरोया, सचिव व डॉ. नरेन्द्र धींग, उम्मेदसिंह चौहान, राजेन्द्र चौहान, एसके महाजन, मुनीष गोयल व सुषमा गोयल ने भाग लिया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. बीएल सिरोया ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव डॉ. नरेन्द्र धंीग ने बताया कि 6 नवम्बर को व्यावसायिक सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रारम्भ में पदम दुगड़ ने कविता पाठ कर ईश वदंना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डी.पी.धाकड़ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *