Header Banner

आउटडेटेड केमिकल में आग

BY — November 1, 2014

लोगों का जीना हुआ मुहाल

011111उदयपुर। चित्रकूट नगर में खाली पड़ी जमीन पर किसी कंपनी द्वारा आउटडेटेड केमिकल में आग लगाने से पूरे क्षेत्र में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को जी मिचलाने, आंखें जलने जैसी समस्या भी हुई। बाद में सूचना पर दमकल की एक बड़ी और छोटी गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

011112जानकारी के अनुसार चित्रकूट नगर में सरकारी खाली पड़ी जमीन पर बड़े बड़े गड्ढों में किसी कंपनी ने आउटडेटेड केमिकल खाली किया और उसे आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद कंपनी के कर्मचारी वहां से रवाना हो गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply