Header Banner

पारदी गैंग के दो सदस्य जेल से गिरफ्तार

BY — November 1, 2014

आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास शुरू

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस ने सेक्टर चार स्थित एक सूने मकान से चोरी के मामले में पारदी गैंग के दो सदस्यों को जेल से गिरफ्तार किया है। दोपहर बाद इन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर माल बरामबगी के प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सेक्टर चार निवासी प्रकाशचन्द पुत्र भारमल पगारिया ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व वे सपरिवार शादी मे भीलवाड़ा गए थे। आने पर मकान के इन्टर लॉक व जाली वाले किवाड के ताले, टूटे मिले। अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात व 70 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो मामले में पारदी गैंग का नाम सामने आया। गहन पूछताछ करने पर संतोष पुत्र सादु पारदी निवासी गांव सारोल थाना बारोटा जिला देवास हाल कनेरी थाना धनावदा जिला घुना मध्यप्रदेश ने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply