उदयपुर लगातार छठी बार राज्य में प्रथम

BY — November 4, 2014

Police_capपुलिस मुख्यालय द्वारा मूल्यांकन

उदयपुर। जयपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों के अक्टूबर माह के मूल्यांकन में उदयपुर जिला लगातार छठी बार प्रथम स्थान पर रहा। मई से आरंभ हुए इस मूल्यांकन में अब तक उदयपुर ही प्रथम रहा है। मूल्यांकन थाना स्तर पर की गई समग्र कार्यवाही से थाने की परफार्मेंस का सामुहिक नतीजा है। दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा तथा तीसरे स्थान पर नागौर रहे।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि मूल्यांकन में थाने पर की गई निरोधात्मक कार्यवाही, स्थानीय एवं विशेष अधिनियम की कार्यवाही, पेंडिंग प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही, मालखाना निस्तारण, पेंडिंग वारण्टी, भगोड़ों की गिरफतारी, सम्पत्ति संबंधी अपराधों को खोलने एवं बरामद सम्पत्ति, थाने पर प्राप्त परिवाद का निस्तारण एवं सत्यापन कार्यवाही, सामुदायिक पुलिस, महिला एवं कमजोर वर्गों पर होने वाले अत्याचार पर की गई कार्यवाही, सड़क सुरक्षा, केस ऑफिसर में न्यायालय से निर्णय, कानून व्यवस्था सहित पुलिस के प्रत्येक पहलू को शामिल किया गया है। थाने पर किसी कर्मचारी के एसीबी केस में ट्रेप होने पर अंक काटे जाने का भी प्रावधान है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *