Header Banner

आईआईएम का समर स्कूल प्रोग्राम अगले वर्ष

BY — November 6, 2014

आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

061109उदयपुर। आईआईएम उदयपुर एवं ड्यूक यूनिवर्सिटी के सेनफोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक स्कूल साझे में अगले वर्ष जून-जुलाई में छह सप्ताह का एक समर स्कूल प्रोग्राम होगा। इसका उद्देश्य सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य  में बदलाव लाने के इच्छु्क छात्रों, देश के युवा नेताओं एवं प्रेक्टिशनर्स का विकास करना है। इसमें हिस्सा लेने के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है।

इस अध्यापन सत्र के दौरान विभिन्न लेक्चर्स, डिस्कशन, फील्ड इन्वेस्टीगेशंस एवं विभिन्न टीमों के प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे जो एक भारतीय, एक ड्यूक यूनिवर्सिटी एवं एक भारतीय एनजीओ के प्रेक्टिशनर द्वारा शोध किए गए होंगे। प्रबंधन विकास में इच्छा  रखने वालों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए वेब पोर्टल www.iimu.ac.in/programs/summer-school.html पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply