Header Banner

ड्रमर शिवा मनि व गायिका रूना रिज़वी नाइट 15 को

BY — November 8, 2014

081112उदयपुर। शहर में अब तक तो अनेक प्रकार की संगीत नाईट होती रही है लेकिन इस बार विश्व विख्यात ड्रम वादक शिवामनि व ख्यातिप्राप्त गायिका रूना रिज़वी की नाइट 15 नवम्बर शनिवार को लोक कला मण्डल में होगी।

लायन्स क्लब के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि क्लब द्वारा होने वाली इस नाईट में  शिवामनि एवं रूना रिज़वी प्रख्यात न्यू लाइफ बैण्ड के साथ अपनी प्रस्तुति देकर शहरवासियों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि नाईट से प्राप्त होने वाली सहयोग राशि का उपयोग महाराणा भूपाल सार्वाजनिक चिकित्सालय में किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply