जमीन विवाद में किराणा व्यापारी पर फायरिंग

BY — November 12, 2014

चार नामजद, व्यापारी भर्ती

121106उदयपुर। धरियावद कस्बे में आज सुबह दस बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक किराणा व्यापारी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अन्य व्यापारियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। फायरिंग में पुलिस ने चार लोगों के नामजद तलाश शुरू कर दी।

प्रतापगढ़ एसपी कालूराम रावत ने बताया कि धरियावद निवासी राजू पुत्र शंातिलाल ताली उसकी किराणा दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान एक लाल रंग की बाइक पर दो नाकाबपोश युवक आए। दोनों आरोपियों ने धमकाते हुए चार राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग में व्यापारी के पैर में गोली लगी। पड़ोसी व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए राजू को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहंा उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
पूछताछ में राजू ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से जमलचंद कोठारी, राजकुमार आचार्य, डॉ. विमल व एक अन्य से उसका जमीन विवाद चल रहा है। जिसके चलते राजू ने जमीन पर कोर्ट से स्टे ले रखा है। उसी के चलते आज सुबह दो बाइक सवार नकाबपोश उसकी दुकान पर आए। दोनों आरोपियों ने उससे स्टे हटाने की बात कही। राजू ने स्टे हटाने से मना कर दिया। राजू के मना करने पर एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर राजू पर चार फायर किए। फायरिग की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दिनेश मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राजू से मिली जानकारी के आधार पर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बाजार बंद : सुबह फायरिग की बात जैसे ही कस्बे में अन्य व्यापारियों तक पहुंची। सभी व्यापारियो ने प्रशासन व पुलिस के प्रति रोष जताते हुए बाजार बंद कर दिए। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *