विवाहिता का पोस्टमार्टम

BY — November 12, 2014

अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी

Police_capउदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते उसी के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना पर आज पहुंचे पीहर पक्ष की मौजूदगी ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस के अनुसार कोल्यारी की हवेली सिंधी बाजार निवासी ज्योतिकुंवर (27) पत्नी अरविंद सिंह शक्तावत ने मंगलवार को कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर सोने के लिए चली गई। परिजनों ने बाथरूम में नहाने का सोचकर दरवाजा नहीं खुलवाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आने पर परिजनों ने खिडक़ी तोडक़र अंदर देखा तो विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजन उसे तत्काल नीचे उतार कर उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जयपुर निवासी गजेन्द्रसिंह को सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर आज सुबह मृतक  के परिजन उदयपुर पहुचे, जहां पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि मृतक की तीन वर्ष पूर्व शादी करवाई थी और वर्तमान में दो वर्ष का पुत्र भी है।
कार चोरी : भुपालपूरा थाना क्षेत्र में पाठों की मंगरी निवासी अशोक कुमार पुत्र शंकरलाल टेलर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने पांच नवम्बर को उसकी कार सेवाश्रम पर खड़ी की थी, जिसे रात्रि को अज्ञात ने चोरी कर ले गया। अशोक ने अपने स्तर पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इस पर अशोक ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *