Header Banner

तीन ट्रेलर भिड़े, एक खलासी की मौत

BY — November 13, 2014

हादसे में आग ट्रेलर में लगी आग

131105उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र में सुबह एक ट्रेलर ने सडक़ किनारे खड़े दो अन्य ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई। आगे खड़े एक अन्य ट्रेलर में आग लग गई, जिस पर तीन दमकल की गाडिय़ा ने काबू पाया।

जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे रावों का खेड़ा, आसींद निवासी शंभूलाल (३५) उसके ट्रेलर को खड़ा कर टायर चेक कर रहा था। उसी दौरान सीमेन्ट से भरा ट्रक उसके पीछे खड़ा हो गया। अचानक तेज गति से आ रहे एक अन्य टे्रलर ने सीमेंट से भरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में सीमेंट से भरा टे्रेलर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में टायर चैक कर रहे शंभूलाल टायर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर दमकल को सूचना दी। दमकल के तीन वाहनों ने ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply