पत्नी पर चार लाख के जेवर व नकदी हड़पने का मामला

BY — November 15, 2014

Police_capउदयपुर। घासा थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ जेवर और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार भानसोल खेड़ा निवासी नाथूलाल पुत्र रूपा जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी कारूण्डा, निम्बाहेड़ा निवासी रीना पुत्री किशनलाल जाट के साथ हुई थी। शादी उसके रिश्तेदार कारूण्डा निवासी डालचंद पुत्र लालूराम जाट और मीठा पुत्र जीतमल जाट निवासी परडोलिया भूपालसागर ने करवाई थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपए नकद चुरा ले गई। ससुराल में पता करने पर संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *