Header Banner

ज्वेलरी डिजाइन प्रशिक्षण का शुभारम्भ

BY — November 17, 2014

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो माह तक मिलेगा प्रशिक्षण

171103गुड़ली। हिन्दुस्तान जिंक देबारी एवं हिन्द सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मावली तहसील के गुड़ली गांव में संवय सहायता समुह की महिलाओं को  रोजगार से जोडऩे के लिए 60 दिवसीय ज्वेलरी डिजाइन प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया।

प्रशिक्षण के पहले दिन हिन्द सेवा संस्थान के एन. के. चौबीसा ने महिलाओं को ज्वेलरी के बारे में विस्तार से बताया तथा ज्वेलरी तैयार होने पर उनकी बेचने के लिए बाजार की जानकारीयां दी गर्ई। प्रशिक्षण में स्वंय सहायता समुह की 30 महिलाएं भाग लिया। कार्यक्रम में जिंक के ग्रामीण विकास अधिकारी आर.सी चौधरी, समन्यवक एम.के.बारबर, मोतीलाल शर्मा, जॉनी जोशी आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply