Header Banner

कोठारी अध्यक्ष, भारद्वाज महामंत्री

BY — November 17, 2014

म्युनिसिपल कर्मचारी संघ के चुनाव

171101उदयपुर। नगर निगम में म्युनिसिपल कर्मचारी संघ की सोमवार को सभागार में हुई बैठक में हुए चुनाव में पवन कोठारी को अध्यसक्ष चुना गया।

उपाध्यनक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि दिलीप भारद्वाज को महामंत्री एवं चन्द्रांशु नागोरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष चुनाव, सदस्यता फार्म भरवाने तथा सदस्यता शुल्क निर्धारण पर चर्चा की गई। संघ के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोठारी द्वारा सभी कर्मचारी बन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा समस्त कर्मचारी को उनकी समस्याओं एवं मुद्दों को प्राथमिकता से समाधान व निराकरण करने का आश्वाससन दिया गया। श्री नरेन्द्र दोषी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply