फर्जी दादी पेश कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज

BY — November 17, 2014

15 साल पहले हुई थी दादी की मौत, उससे पूर्व कराई रजिस्ट्री

Police_capउदयपुर। भूपालपुरा थाना में रविवार को एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ उसकी जमीन हड़पने का मामला दर्ज करवाया। न्यू भूपालपुरा निवासी होजेफा बुरहानी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका सुखेर में एक प्लॉट है, जिसकी किसी व्यक्ति ने 15 साल पहले फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी।

भूपालपुरा थानाधिकारी चांदमल ने बताया कि उसकी दादी की जगह दूसरी महिला को पेश करके यह धोखाधड़ी की गई है। लंबे समय बाद जब होजेफा बुरहानी उसके प्लॉट गया तो उसे इस धोखाधड़ी का पता चला। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उसकी दादी की मौत को लगभग 15 साल हो चुके हैं, जिसके चलते आशंका जाताई जा रही है प्लॉट की रजिस्ट्री उससे पूर्व में ही हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *