Header Banner

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

BY — November 18, 2014

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी मां को साथ ले जाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। शोभागपुरा निवासी दौलतराम पुत्र गांगा डांगी ने नीमच माता स्कीम निवासी सुशील पुत्र प्रेमचंद सिंघल, सुगनसिंह पुत्र नारायणसिंह, विकास पुत्र नाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी मां को साथ ले गए और कुछ दिन तक साथ रखकर छोड़ दिया था। सामने आया कि आरोपियों ने उसकी मां को साथ ले जाकर सारी जमीन स्वयं के नाम पर करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply