Header Banner

यूथ फेस्टिवल के लिए पेसिफिक का दल रवाना

BY — November 19, 2014

191103उदयपुर। अजमेर में होने वाले 30वें अंतरविश्वविद्यालय यूथ फेस्टीवल में भाग लेने हेतु पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड रिसर्च यूनिवर्सिटी के दल ने अजमेर के लिए प्रस्थान किया।

25 सदस्यीय दल को पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा एवं प्रबंधन संकाय की डीन, प्रोफेसर महिमा बिड़ला ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। यूथ फेस्टिवल समन्वयक डा. पूजा देविजा ने बताया कि दल में 23 छात्र-छात्राएँ एवं दो शिक्षक शामिल हैं। पाँच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में राज्य भर से आए छात्र-छात्राओं के दल विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, फाइन आर्ट्स, नाटक आदि गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply