Header Banner

निशुल्क मधुमेह शिविर में 250 रोगी लाभान्वित

BY — November 20, 2014

201104 उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल उदयपुर में मधुमेह दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय निशुल्क मधुमेह शिविर का आयोजन हुआ। यह सुबह 9 बजे से आरम्भ हुआ जिसमें 250 मरीज लाभान्वित हुए।

201105इसमें उदयपुर व आसपास के ग्रामीण क्षे़त्रों, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, बांसवाडा, भीलवाड़ा, नीमच, मंसौर, गोगुन्दा, व अन्य शहरों से आए लोगों ने अपना इलाज करवाया। शिविर में प्रतिष्ठित व अनुभवी एन्डोक्रायनोलॉजिस्ट डॉ. आर.के शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। रोगियों को निः शुल्क परामर्श व कई जांचे जिसमें एचबी 1 एसी, यूरिन रूटिन, आरबीएस, एस. क्रियेटिनिन, ईसीजी, ईको स्पोट, अन्य लेब की जांचे 80 प्रतिशत की रियायती दरों पर उपलब्ध हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply