Header Banner

हादसे में मां की मौत, पुत्र गंभीर

BY — November 24, 2014

कार जब्त, आरोपी की तलाश जारी

241101उदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में रविवार रात सामाजिक आयोजन में भाग लेने जा रहे परिवार को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल महिला की आज तडक़े इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं उसका डेढ़ साल का पुत्र गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बलीचा निवासी जगदीश गिरी अपनी पत्नी गंगा व डेढ़ साल के पुत्र के साथ हल्दीघाटी स्थित ससुराल में एक रिश्तेदार के यहां आयोजन में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में लोयरा गांव के पास तेज गति से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार छोडक़र फारार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवा कर परिजनों को सूचना दी। हादसे में गंभीर घायल गंगा की मौत हो गई। मृतक पति जगदीश व उसके ड़ेढ वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी और पुलिस ने मौके से कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply