Header Banner

अफीम तस्कर पांच दिन की रिमांड पर

BY — November 24, 2014

Police_capउदयपुर। सूरजपोल पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई कर ओरवाडिया सतीखेडा थाना निकुम्भ चितौडग़ढ़ निवासी किशोरलाल पुत्र स्व. गमेरलाल जाट को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देश पर शहर मे अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान में एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज एवं डिप्टी माधुरी वर्मा के नेतृत्व में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम रात्रि गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रात करीब दो बजे बापू बाजार में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके बैग में अफीम मिली। रात्रि स्टाफ ने थानाधिकारी को सूचना दी और आरोपी को थाने ले आए जहां आरोपी ने अपना नाम किशोरलाल पुत्र स्व. गमेरलाल जाट निवासी ओरवाडिया सतीखेडा थाना निकुम्भ चितौडग़ढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी से एक किलो अफीम बरामद की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply