सर्वाधिक और सबसे कम मतों से विजय

BY — November 25, 2014

251111उदयपुर। निगम चुनाव में सर्वाधिक मतांतर से जीतने वाले वार्ड 30 से प्रवीण मारवाड़ी रहे। वे 2877 मतों से विजयी रहे। इसी क्रम में महापौर के प्रबल दावेदार पारस सिंघवी 2368 मतों से, वार्ड 15 से राजेश वैरागी 2264, वार्ड 37 से नानालाल वया 2067 मतों से विजयी रहे। इसी प्रकार सबसे कम मतों से वार्ड 36 से ओमप्रकाश चित्तौड़ा 9 मतों से, वार्ड 46 से गरिमा पठान 10 मतों से, वार्ड 25 से गजेश शर्मा 71 मतों से विजयी रहे।

251110बाड़े में शपथ : भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों की शपथ घेरे में लाकर जिला कलेक्ट्री में करवाई गई। 55 में से 49 पार्षद भाजपा के जीते और महापौर के चुनाव के लिए सभी पार्षदों को कल रात बड़े नेताओं द्वारा मंडलवार नजऱबंद कर शहर से बाहर भेजा गया था, जिन्हें जीतने के बाद मंडलवार ही जिला कलेक्ट्री में लाकर शपथ दिलाई गई। बाद में वापस घेरे में ही लेकर चले गए।
कांग्रेस नेताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि हाथ का बटन दबाने के बावजूद कमल का बटन इंगित हो रहा था। निर्वाचन अधिकारी को इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
251112कांग्रेसियों से एक ही सवाल कितने से हारे? : आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद जैसे ही वार्डों के परिणाम शुरू हुए 9.30 बजे तक 18 सीटों के परिणाम आए थे, जिसमें कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। जैसे-जैसे कांग्रेस के कार्यकर्ता बाहर आ रहे थे। उनसे सभी लोग यही पूछ रहे थे कि कितने वोटों से हारे?
251113ब्लॉक अध्यक्ष हारे : वार्ड 40 से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया खड़े हुए थे, जो कांग्रेस के 55 ही प्रत्याशियों में सबसे कद्दावर प्रत्याशी माने जा रहे थे। मेनारिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राकेश पोरवाल से 1934 वोटों से हारे हैं। उन्हें मात्र 722 वोट मिले, जबकि राकेश पोरवाल को 2656 वोट मिले।
251109उत्सुकता वाले वार्ड : महापौर के दावेदारों चंदरसिंह कोठारी वार्ड 4, पारस सिंघवी वार्ड 41, वार्ड 42 से लोकेश द्विवेदी और वार्ड 37 से नानालाल वाया के वार्डों के परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल पर हर कार्यकर्ता और कर्मचारी, पुलिसकर्मी उत्सुक नजर आए, क्योंकि अब भाजपा में सबसे ज्यादा उठापटक महापौर के लिए होगी, क्योंकि महापौर के चारों प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
नारेबाजी से एसपी नाराज : परिणाम जैसे जैसे आते गए भाजपा के कार्यकर्ता मतगणना केंद्र में ही नारेबाजी करते हुए बाहर निकलते गए। इससे एसपी अजय लांबा खासे नाराज हुए और वहां खड़े पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को भी लताड़ लगाई।
खाता खोला बीजेपी ने : वार्ड सात और आठ में गत चारों बोर्ड में अब तक कांग्रेस पार्षद रहे। इस बार पहली बार दोनों जगह भाजपा पार्षद विजयी हुए। वार्ड सात से भाजपा के बाबूलाल कटारा और वार्ड आठ से सबसे युवा प्रत्याशी चांदनी गौड़ विजयी हुए। वार्ड प्रभारी तनवीरसिंह कृष्णाऔवत की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ये जीत हासिल हो पाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *