Header Banner

पत्नी ने किया आत्मदाह, बचाने में पति झुलसा

BY — November 25, 2014

अवैध संबंधों को लेकर हुआ विवाद

Police_capउदयपुर। खेरवाड़ा के खांडी ओवरी के उपला फलां गांव में रविवार शाम को अवैध  संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्मदाह कर लिया। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि पति को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार खांडी ओवरी के उपला फला निवासी सारिका डामोर (28) रविवार की शाम को पति शंकरलाल (31) के साथ बैठकर खाना खा रही थी। इस दौरान पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर शंकरलाल का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। सारिका ने स्वयं पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। उसे बचाने के प्रयास में शंकरलाल गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को यहां एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां सारिका की मौत हो गई और उसके पति की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे अहमदाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार शाम को मृतका के पीहर पक्ष के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply