तीन दिन बाद पीहर पक्ष ने लिया विवाहिता का शव

BY — November 25, 2014

Police_capउदयपुर। कोटड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करने के मामले में सोमवार शाम को पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार विवाहिता की हत्या के बाद पीहर पक्ष ने बेटी का शव लेने से मना कर दिया। इस कारण तीन दिन तक पति-पत्नी के शव मुर्दाघर में पड़े रहे। इसी दौरान पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मौताणा करते हुए विवाहिता के शव को चेहरा देखने से मना कर दिया। दो दिन तक चली वार्ता के बाद भी मौताणे की वार्ता पूरी नहीं हुई। इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों के परिजनों को मुर्दाघर में बुलाकर शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि बगेड़ी फलां (कोटड़ा) निवासी सीमा (30) पत्नी लाखिया पारगी शुक्रवार को दोपहर १२ उसके घर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान सीमा का उसके पति लाखिया से झगड़ा हो गया। बात बढऩे पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लाखिया ने आवेश में आकर घर में ही रखे धारदार हथियार से पत्नी के सीने और गर्दन पर वार कर दिए, जिससे सीमा की मौत हो गई। इसके बाद लाखिया ने घर में रखी जहरीली वस्तु खा ली। बाद में उसकी मौत घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर जाकर मौत हो गई। शव कोटड़ा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा कर परिजनों के सूचाना दी। यह मामला आज पुलिस की सख्ती के कारण निबट गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *