Header Banner

पत्नी की आत्महत्या के बाद पति गिरफ्तार

BY — November 27, 2014

पीहर पक्ष ने लगाया था आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Police_capउदयुपर। परसाद थाना पुलिस ने विवाहिता की आत्महत्या के बाद पीहर पक्ष के आरोप पर बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार चणावदा बारी फला गांव निवासी नन्दू (25) पत्नी कालूलाल मीणा ने गत दिनों कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक का पति कालू मिस्त्री है। वह खेत पर काम करने के लिए गया था। उसी दौरान पत्नी नन्दू घर पर अकेली थी। तभी नन्दू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के सूचना पर मृतका के पिता बारापाल निवासी नाकू पुत्र अम्बावा मौके पर अपने गांव के करीब 200 से अधिक लोगों के साथ पहुंचे। पीहर पक्ष का आरोप है कि मृतका के पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कालू मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply