माई स्कूल बैग ने बढ़ाई खुशियां

BY — November 27, 2014

176 बच्चे लाभान्वित

271117उदयपुर। कई बच्चों के पास आज अपना पहला स्कूल बैग था, जिसमें स्टेशनरी और साथ में स्कूल चप्पलें, यह सब पाकर सभी बच्चे फूले नहीं समा रहे थे। यह अनूठा अवसर सेलिब्रेशन मॉल माई स्कूल बैग कार्यक्रम के जरिये लाया केपिटालेण्ड होप फाउण्डेशन के माध्य्म से। इसके तहत 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता से सेवा मन्दिर के 176 वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु उनको स्कूल बैग के साथ दैनिक आवश्य कता की सामग्री प्रदान की गई थी।

उल्लेखनीय है कि माई स्कूल बेग कार्यक्रम केपिटा मॉल एशिया का सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन हेतु एक मुख्य वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत वंचित बच्चों को स्कूल एवं दैनिक आवश्युकताओं युक्त स्कूल बैग दिया जाता है। यह कार्यक्रम 2011 में सिंगापुर, मलेशिया, जापान, चीन, भारत के उन बच्चों तक सहायता पहुंचाने के लिए शुरु किया गया जिनको शिक्षा एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जुटाने के लिए भी कठिनाइयों से गुजरना पडता है। इस कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष भी सेवा मन्दिर के 196 बच्चों को यह सहायता दी गई थी। आज सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित कार्यक्रम में वंचित बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *