Header Banner

आपे थ्री व्हीलर पेट्रोल वर्जन की दी जानकारी

BY — November 27, 2014

271102उदयपुर। प्याजियो कम्पनी के अधिकृत विक्रेता सचिन मोटर्स प्रा.लि. द्वारा आज शोरूम पर ग्राहक सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में बजाज ऑटो एवं आपे के मालिकों एवं मेकेनिकों ने भाग लिया।

सभी को प्याजियो कम्पनी के रीजनल मेनेजर (सेल्स ) नीरज खन्ना ने आपे थ्री व्हीलर पेट्रोल ऑटो की विशेषताओं की जानकारी दी। सचिन मोटर्स के निदेशक सुभाष सिंघवी ने सभी का स्वागत करते हुए पेट्रोल ऑटो  के बारे में बताया कि 200 सी.सी. का उक्त ऑटो उच्च एवं आधुनिक तकनीक युक्त है। उक्त ओटो में बैठने में सुविधाजनक, अधिक माईलेज व अच्छे पिकअप के साथ कम कीमत में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ओटो के लिए अधिकाधिक फाईनेन्स की पूर्ण सुविधा दी जा रही है एवं पुराने ऑटो पर एक्सचेंज की सुविधा भी है। इस अवसर पर तीन ग्राहकों ने पेट्रोल ऑटो की बुकिंग करवाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply