Header Banner

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैण्डल मार्च

BY — November 28, 2014

दिलीप चित्तौडा़ हत्याकाण्ड
30 तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 को उदयपुर बंद की चेतावनी

281116उदयपुर। दिलीप चित्तौडा़ हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक कैण्डल मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य आरोपी की 30 नवम्बर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 दिसम्बर को उदयपुर बंद का आव्हान किया गया।

281117281115281112उल्लेखनीय है कि गत 21 नवम्बर को सौ फीट रोड़ पर दिलीप चित्तौडा़ की दिनदहाडे़ निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस संबंध में आज चित्तौडा़ के परिजनों ने दिगम्बर जैन समाज के सदस्यों एवं विभिन्न कॉलेज व स्कूली छात्र टाउनहॉल में एकत्रित हुए जहां से कलेक्ट्री तक कैण्डल मार्च निकाला गया। कैण्डल मार्च में दिगम्बर एवं श्वेताम्बर जैन समाज के सदस्यों के अलावा गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, आरएनटी मेडिकल कॉलेज, बीएन, एमबी कॉलेज के अलावा दिगम्बर जैन स्कूल, आलोक स्कूल, एमडीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

281114281113परिजनों एवं समाज सदस्यों ने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस मामले में की जा रही ढुलमुल कार्यवाही के विरोध में नारेबाजी भी की। कैण्डल मार्च कलेक्ट्री पर सम्पन्न हुई। जहां परिजनों ने मुख्य आरोपी की पुलिस एवं प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की एवं 30 नवम्बर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 दिसम्बर को उदयपुर बंद का आव्हान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply