Header Banner

इटालियन वेस्पा स्कूटर अब उदयपुर में उपलब्ध

BY — November 28, 2014

प्रथम ग्राहक को दी वेस्पा की डिलीवरी

281110उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इटालियन पियोजिओ वेस्पा स्कूटर के डलीर डिवाईन ओटोमोबाईल्स शोरूम का आज फहतपुरा-साइफन मार्ग पर उद्घाटन हुआ। वेस्पा स्कूटर के सौरभ मेहता, गौरव मेहता सहित प्रथम पांच ग्राहकों को शोरूम के प्रोपायटर इलियास अली बम्बोरा ने चाबी सौंपी।

प्रेस वार्ता में इलियास अली बम्बोरा ने बताया वेस्पा स्कूटर के प्रति जनता में इतना क्रेज है कि उदयपुर में इसके लांच होने से पूर्व ही ग्राहक अजमेर एंव अहमदाबाद से स्कूटर ले आए लेकिन अब ग्राहकों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उदयपुर में फतहपुरा-साइफन मार्ग स्थित डिवाईन ओटोमोबाईल्स शोरूम पर अब वेस्पा के चार मॉडल उपलब्ध है। उदयपुर में वर्तमान में 39 स्कूटर सडक़ों पर दौड़ रहे है।
उन्होंने बताया कि प्रीमियम यूरोपियन क्वालिटी वाला वेस्पा स्कूटर इस शोरूम पर चार मॉडलों वेस्पा एलएक्स, वेस्पा वीएक्स, वेस्पा एस तथा लिमिटेड एडिशन में वेस्पा एलिगान्टों 10 से 11 रंगों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शोरूम पर ही वेस्पा स्कूटर की सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स के रूप में सेवायें उपलब्ध रहेंगी। अली बम्बोरा ने बताया कि वेस्पा स्कूटर की पूरी बॉडी क्रॅाम एंव स्टील की है और यूरोप सहित पूरे  विश्व स्तर पर जो वेस्पा स्कूटर का परिचालन किया जा रहा वहीं स्कूटर भारत में भी उपलब्ध है। उसके इंजिन में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उद्घाटन अवसर पर अनेक ग्राहक स्कूटर के सन्दर्भ में जानकारी लेते दिखाई दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply