Header Banner

इनोवा से टकराकर पलटी मिनी बस

BY — November 29, 2014

– आठ गंभीर उदयपुर रैफर, भटेवर चौराहे की घटना

291110उदयपुर। खेरोदा थाना क्षेत्र के पास शनिवार सुबह भटेवर जा रही मिनी बस चित्‍तौड़गढ़ से आ रही इनोवा को टक्कर मार पलट गई। हादसे में बारह से अधिक यात्री घायल हो गए। आठ लोगों की गंभीर हालत के चलते उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल रैफर किया गया।

291109जानकारी के अनुसार आज सुबह मिनी बस उदयपुर से खेरोदा गांव में जा रही थी। उसी दौरान भटेवर चौराहे के पास चित्तौडग़ढ़ की ओर से तेज गति में आ रही इनोवा कार को मिनी बस ने टक्कर मार दी और सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

291108सूचना पर पहुंची पुलिस ने १०८ की मदद से सभी घायलों को खेरोदा अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से गीता देवी, मोहनीबाई, कमला, राजकुमार सहित आठ लोगों को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply