Header Banner

अंजुमन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

BY — December 1, 2014

011204उदयपुर। अन्जुमन तालीमुल इस्लाम के नवनियुक्त सदर, सेकेट्री व कमेटी मेम्बर्स को चुनाव कन्वीनर एडवोकेट कमर हुसैन ने कुरआन की तिलावत के बाद शपथ दिलाई जिसमें मौलाना शरफुदीन नूरी व मौलाना जुल्कररनैन ने कुरआन की तिलावत की।

सदर मोहम्मद खलील सेकेट्री मोहम्मद रिजवान, नायब सदर मुनव्वर अशरफ, जोईन्ट सेकेट्री वकार अहमद शेख, मेम्बर हाजी जंगदाद खान, जहीरूद्धीन सक्का, सैयद मुर्तजा हुसैन नजर, मोहम्मद मोहसीन सिद्दीकी, अकीलुद्दीन आदि ने अल्लाह के रसूल को हाजिर नाजिर रखते हुए ईमानदारी से कौम की खिदमत करने की शपथ ली।
इस साधारण शपथ समारोह में पूर्व सदर शराफत खान एवं सेकेट्री फारूक हुसैन ने नवनियुक्त सदर सेकेट्री को चार्ज सुपुर्द किया एवं मुबारकबाद दी। उसके तुरन्त बाद कमेटी की मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमें जश्ने ईदमीलादुन्नबी की तैयारियों के बारे में बातचीत कर जश्न का बजट पास किया। जिसके बाद उदयपुर के सभी औलमाएं किराम की मीटिंग भी हुई। सदारत नियुक्त सदर मोहम्मद खलील ने की। संचालन सेकेट्री मोहम्मद रिजवान खान ने किया। शुक्रिया की रस्म सैयद मुर्तजा हुसैन ने अदा की व जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर 7 दिसम्बर सुबह 10 बजे जनरल हाउस की मीटिंग भी रखी गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply