Header Banner

युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप

BY — December 4, 2014

युवक का गत दिनों मिला था शव

041208उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में नाहरमगरा के माल्या मगरी निवासी युवक टीनू के पिता ने गांववासियों के साथ गांव के ही एक परिवार पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्री  पर प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।

गमेती समाज के लोगों ने यहां पहुंचे ज्ञापन में बताया गया कि गांव की ही एक युवती का युवक टीनू के साथ प्रेम सम्बमन्धग था। आरोप है कि युवती युवक से हर तरह की अपनी मांगपूर्ति क्रलती थी। युवती के मोबाइल से युवक को निर्धारित दिन फोन कर बुलवाया गया और युवती के माता-पिता, भाई व रिश्तेुदारों ने मिलकर मार डाला। उसे फांसी लगाकर मारा गया और फिर बोरे में उसका शव दूर फेंक दिया गया। गांववासियों का आरोप है कि पुलिस मामले में जानबूझकर ढिलाई बरत रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply