Header Banner

हत्या की साजिश में सामने आए कई नाम

BY — December 4, 2014

प्रोपर्टी डीलर की हत्या की साजिश का मामला, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Police_capउदयपुर। प्रोपर्टी डीलर की हत्या एवं उसके घर डकैती की साजिश रचते सोमवार रात पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों के बताए नामों की जांच कर रही है। उधर फरार मुख्य आरोपी कालू कबाड़ी की तलाश के लिए दो अलग अलग टीमें बना कर कई स्थानों पर दबिश दी है।

हिरणमगरी थाने की पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स ने डोरेनगर रेलवे पुल के नीचे घेराबंदी कर खांजीपीर निवासी मो. नफीस उर्फ राजा, कृष्णपुरा निवासी आदिल शेख, किशनपोल सालवी कॉलोनी निवासी मो. जाहिद, किशनपोल निवासी मो. शोएब हासिफ उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया था। इन्हें हथियार बेचने वाला कालू कबाड़ी फरार हो गया था। वह तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इनसे यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्हें प्रोपर्टी डीलर की हत्या की सुपारी किसने दी। पांचों बदमाश अलग-अलग पूछताछ में कई लोगों के नाम बता कर गुमराह कर रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply