Header Banner

हत्या व डकैती योजना का षडयंत्रकारी गिरफ्तार

BY — December 6, 2014

Police_capउदयपुर के हिरणमंगरी थाना पुलिस द्वारा हत्या एवं डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह पर कि गई कार्यवाही के मामले में आज मुख्य षडयंत्रकारी को भी गिरफ्तार किया। प्रोपर्टी विवाद के चलते प्रोपटी व्यवसाई नरेश गोदा की हत्या एवं उसके घर डकैती की योजना बनाते 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया चुका है।

ऐसे में प्रोपर्टी व्यवसाई बाबूलाल नाम के व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा हैं कि नरेश गोदा और बाबूलाल के बीच एक जमीन का विवाद था वहीं बाबूलाल चाहता था कि नरेश गोदा की एक जमीन सस्ती दर पर डरा धमकाकर खरीदे। इसी सोच के चलते बाबूलाल ने आदतन अपराधी कालू कबाडी़ से सम्पर्क कर सौदा तय किया। पुलिस ने आज बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया वहीं आगामी पूछताछ में जुट गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply