Header Banner

हत्या के पांचों आरोपी रिमांड पर

BY — December 8, 2014

Police_capउदयपुर। कुराबड़ थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व पत्थर मार कर युवक की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से रिमांड पर भेज दिया गया।

कुराबड़ थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि दो माह पूर्व कल्लों का गुड़ा निवासी विवाहिता पास के भेकड़ा गांव में नाते चली गई थी। उसके बाद से दोनों परिवारों में विवाद था। विवाद के चलते शुक्रवार को कल्लों का गुड़ा निवासी नानू पुत्र भैरा मीणा की आरोपी भेकड़ा गांव निवासी हेमा पुत्र किशोर, किशोर पुत्र लका, सवा पुत्र चमना, नाना पुत्र खेमा, पप्पु पुत्र केशा से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने नानू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों के गांव के ही एक मकान में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात को दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply