Header Banner

मथुरा से खरीदी थी पिस्टल

BY — December 8, 2014

– देसी पिस्टल लेकर घूमने वाला गिरफ्तार, आरोपी रिमांड पर, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Police_capउदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमने के मामले रविवार को एक आरोपी संजयसिह उर्फ सत्तू उर्फ सत्या पुत्र हिम्मतसिंह को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने गवर्नमेंट प्रेस के पास संदिग्ध हालात में घूमते संजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने हथियार मथुरा से खरीदना बताया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply