हिस्ट्रीशीटर से अवैध हथियार बरामद

BY — December 9, 2014

– दो दिन में दूसरी कार्रवाही

091201उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने आज सुबह किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उससे देसी पिस्टल बरामद की। पुलिस उससे हथियार बेचने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बाी के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान में एएसपी राजेश भारद्वाज, डिप्टी माधुरी वर्मा के निर्देशन में सूरजपोल थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशनपोल स्थित गवर्नमेंट प्रेस के पास घूमते खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी निवासी मोह मद शाकिर उर्फ शाकिर घोड़ा (24) पुत्र मोहम्माद युसूफ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी में उससे देसी पिस्टल बरामद की।
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि बहुचर्चित करण हत्याकांड में भी आरोपी शामिल था। आरोपी सात माह पूर्व आर्म्स  एक्ट व पांच माह पूर्व नकबजनी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। सूरजपोल पुलिस इस वर्ष अब तक 14 हथियार अवैध पिस्टल व देशी कट्टा बरामद कर चुकी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *