मजदूरी करने गई युवती गुमशुदा

BY — December 10, 2014

UN Logo-newउदयपुर। मजदूरी करने गई युवती के वापस नहीं लौटने पर ढीकली निवासी उसके पिता ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में ढीकली (कन्देला) निवासी कूका गमेती ने बताया कि उसकी पुत्री इंदिरा गत 1 दिसंबर को सुखेर फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। उसके बाद से वापस नहीं आई। आसपास के लोगों, रिश्तेदारों से पूछताछ में भी पता नहीं चलने पर उन्होंने मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उसने लहंगा, साड़ी पहनी हुई है। उसका रंग सांवला, लम्बाई पांच फीट, शरीर मध्यम है। उसने चप्पल पहनी हुई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *