Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक की प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला

BY — December 12, 2014

121203उदयपुर। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला में हिन्दुस्तान जिंक की डॉ. करूणा भण्डारी ने 55 अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को विभिन्न  रोगों एवं उनके उपचार के बारे में जानकारी दी।

डॉ. भण्डारी ने प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ अस्थमा, नाक से खून बहना, सांस में तकलीफ, कीडे़ काटने एवं मिर्गी का दौरा आदि परिस्थितियों में रोगी का उपचार करने के बारे में बताया। डॉ. भण्डारी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नियमित तौर पर होनी चाहिए ताकि आम जनता को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी मिल सके। स्कूलों के अध्यापकों प्रधानाचार्यों को इस विषय में सम्बोधित करने से इसका प्रभाव विद्यार्थियों पर अवश्य् पडे़गा तथा ऐसी परिस्थितियों में युवा शक्ति सामने आकर मदद करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply