Header Banner

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन 15 को

BY — December 14, 2014

प्रभारी मंत्री कटारिया करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुस्तिका का विमोचन

141203उदयपुर। वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम होंगे। प्रभारी व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया सूचना केन्द्र में शाम को प्रदर्शनी का उद्घाटन कर ’उदयपुर जिला दर्शन पुस्तिका’ का विमोचन करेंगे ।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि सोमवार को चेटक सर्कल मोहता पार्क के पास स्थित सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन कटारिया शाम 4.30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि सूचना केन्द्र की कलादीर्घा में आयोजित होने वाली इस बहुरंगी प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी उद्घाटन के पश्चात् मुख्य अतिथि कटारिया सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा राज्य सरकार की एक वर्षीय उपलब्धियों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply