Header Banner

गीतांजली नर्सिंग कॉलेज का दीक्षांत समारोह

BY — December 16, 2014

161201उदयपुर। गीतांजली यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग का दीक्षांत समारोह हुआ। कुलपति डॉ. आर.के. नाहर एवं कॉलेज की डीन डॉ. जया लक्ष्मी एलएस ने विद्यार्थियों को एम.एससी नर्सिंग, बी.एससी नर्सिंग एवं पोस्ट बी.एससी नर्सिंग की डिग्री देकर हौसला बढ़ाया।

161202दीक्षांत समारोह का समापन दिसम्बर माह में हुए हेल्थ मेला एवं खेल सप्ताह के सभी विजित प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर किया। साथ ही, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गीतांजली यूनिवर्सिटी के जनरल मैनेजर एचआर राजीव पण्ड्या, वित्त नियंत्रक रोशन जैन, नर्सिंग स्कूल के प्रिंसिपल आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply