Header Banner

ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

BY — December 17, 2014

171205उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने आज मावली तहसील के मान मथारा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष एंव प्रोजेक्ट चेयरपर्सन शालिनी भटनागर ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के आयोजन एवं इसके महत्व के बारें में विस्तार से बताया। क्रिसमस के बारें में सुनकर सभी बच्चों के चेहरे चिल उठे। इस अवसर पर क्लब की ओर सभी बच्चों को चॉकलेट, सान्ता केप दी गई साथ ही जिंगल बेल की गीत भी बच्चों को सुनाया गया।
171204डॉ. वैष्णव ने बताया कि सर्दी से ठिठुरते सभी बच्चों को स्वेटर व गर्म टॉपी प्रदान की गई। क्लब ने विद्यालय में पानी  की व्यवस्था के लिए शीघ्र ही बोरवेल खुदवानें का वादा किया गया। इस अवसर पर अनेक क्लब सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply