Header Banner

अवैध निर्माण तोड़ने पर आया स्टेे

BY — December 17, 2014

ऐन सेवाश्रम चौराहे पर हो रहा है स्वीकृति विपरीत निर्माण

171214उदयपुर। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अवैध निर्माण की कार्यवाही के तहत बुधवार को पाठों की मगरी स्थित निर्माणाधीन अवैध निर्माण को तोड़ा गया । महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर आज निगम का अतिक्रमण दस्ता कनक धींग द्वारा पाठों की मगरी में स्थित निर्माणाधीन भवन पर तोड़ने की कार्यवाही की गई।

171215171216पूर्व में श्रीमती धींग द्वारा निगम से बेसमेन्ट पार्किग सहित जी प्लस टू की स्वीकृति दी गई थी । श्रीमती धींग द्वारा स्वीकृति के विपरित निर्माण करते हुए बेसमेन्ट सहित जी प्लस चौथी मंजिल तक निर्माण करा लिया । इस तरह श्रीमती धींग ने अवैध रूप से दो मंजिल स्वीकृति के विपरित बनायी । जिस पर आज नगर निगम आयुक्त श्री हिम्मत सिंह बारहठ ने अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश जारी किये । निगम दस्ते द्वारा राजस्व निरीक्षक नितीश भटनागर ने पाठों की मगरी पहुंचकर चौथी मंजिल की छत को पंक्चर किया गया । कार्यवाही के दौरान ही श्रीमती धींग ने माननीय न्यायालय की शरण ली इस पर माननीय न्यायालय द्वारा कल दिनांक तक यथास्थिति के आदेश देने पर कार्यवाही रोकना पड़ा ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply