Header Banner

दुकानें सीज तो अवैध गैराज, केबिन हटाए

BY — December 18, 2014

181208उदयपुर। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर गुरुवार सुबह सेक्टतर 6 पुलिस थाने के पीछे भूखण्ड संख्या 25 पर 14 दुकानों को सीज किया गया वहीं आयड़ पुलिया व पुलिस चौकी के बीच पेटे में चल रहे अवैध गैराज, केबिन व बाउण्ड्री  वॉल को ध्वस्त किया गया।

181210आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने बताया कि उक्त दुकानों का पूर्व में निगम द्वारा भू-उपयोग परिवर्तन किया गया था। दुकान मालिकों द्वारा भू-उपयोग परिवर्तन राशि को जमा नहीं कराया था जिस पर जनवरी और मार्च 2014 में राशि जमा कराने हेतु नोटिस जारी किए गए थे लेकिन दुकान मालिकों ने फिर भी राशि जमा नहीं कराई। इस पर आज निगम के दस्तेर ने दुकानों को सीज किया।
181209दोपहर में अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने आयड़ स्थित नदी के पेटे में काबिज मछली के केबिन को हटाने की कार्यवाही की जिस पर केबिन मालिक ने खुद के पास सीएमएचओ आफिस से लाइसेन्स बताया। सीएमएचओ आफिस से अनिल भारद्वाज को मौके पर भेजा गया वहीं मछली के केबिन मालिक का लाइसेन्स देखा गया जो कि लौहार कालोनी का था।

181213निगम ने कार्यवाही कर उक्त केबिन हटवाया। साथ ही वहां पर अवैध रूप से गैराज का संचालन किया जा रहा था जिस पर महापौर के निर्देश पर सिटी पटवारी देवेन्द्र मोड़ एवं यू.आईटी पटवारी राजेश मेहता एवं देवस्थान विभाग के निरीक्षक को मौके पर बुलाकर उक्त स्थल संबंधी वार्ता कर अवैध रूप से संचालित गैराज एवं वहां निर्मित बाउण्ड्रीवाल को तोड़कर उक्त स्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply