उदयपुर @ 1.3 डिग्री

BY — December 19, 2014

– अब तक की सबसे सर्द रात

उदयपुर। इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द गुरुवार की रात रही। पहाड़ी क्षेत्रों में हो लगातार बर्फबारी के कारण उदयपुर के तापमान में भी निरंतर गिरावट हो रही है।

शहर के आसपास खुले और ठंडे इलाकों की बात करे तो सीटीएई कॉलेज के अनुसार सबसे ठंडी रात बीती और तापमान 1.3 रहा जो 19 दिसंबर का पिछले कई सालों का रिकार्ड टूटा है। दिन के तापमान में भी गिरावट और बादलों भरा मौसम होने से गलन का अहसास हो रहा है। आसमान में बादल रहने से भी सूरज की लुकाछिपी चल रही है और धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात 5 डिग्री तापमान रहा व एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार मैदानी इलाकों में 4 डिग्री तापमान रहा।
आज भी सुबह धूप कुछ खिली हुई थी और सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच तापमान 6 डिग्री से 16 डिग्री के बीच रहा लेकिन दिन में बादल छा जाने और सूरज के बादलों में छिप जाने से तापमान में भी गिरावट हुई और धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पाई। शहरवासियों पर इन दिनों ठण्ड का असर जबरदस्त देखा जा सकता है। दुपहिया वाहन धारी तो दिन में भी जैकेट, टोपे लबादे ओढ़े नजऱ आते हैं। सुबह-शाम सर्दी की वजह से सडक़ों पर ट्राफिक भी कम ही दिखता है। घरों में अलाव और हीटर का इस्तेमाल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी ठण्ड बनी रहेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *