Header Banner

कलाकारों की प्रोत्साहन स्थली बने शिल्पग्राम : कल्याण सिंह

BY — December 21, 2014

राज्यपाल ने किया शिल्पग्राम उत्सव का शुभारंभ

211210उदयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य लोक कलाओं को दर्शाते शिल्पग्राम कलाकारों और शिल्पकारों की प्रोत्साहन स्थली बने और देश के कोने-कोने से शिल्पकार और कलाकार यहां आकर अपनी कला का प्रदर्शन करें। राज्यपाल रविवार को यहां पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से यहां हवाला गांव स्थित कला परिसर शिल्पग्राम में दस दिवसीय ‘शिल्पग्राम उत्सव-2014’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया विशिष्ट अतिथि थे।

211211राज्यपाल सिंह मुक्ताकाशी रंगमंच ‘‘कलांगन’’ पर गए जहां उन्होंने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया व लोक कला बम रसिया में प्रयुक्त वाद्य यंत्र विशालकाय बम (नगाड़ा) बजा कर उत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारी लोक कलाएं वैभवशाली व विविध हैं। यहां की समृद्ध शिल्प परंपरा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए व गांव-देहात के शिल्पकारों एवं लोक कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल करनी होगी। देश-विदेश से भी लोग भारत की लोक संस्कृति को देखने यहां आयें। लोक कलाओं व लोक कलाकारों में इससे उत्साह आऐगा।
गृह मंत्री कटारिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता में एकता दिखाई देती है। उन्होंने देश की कला संस्कृति, भाषा, खान-पान आदि की प्रशंसा की एवं भारत के योग्य बालकों का गुणगान किया। इसके बाद ओडीसा से आये बाल नर्तकों ने गोटीपुवा नृत्य में अपनी दैहिक भंगिमाओं से दर्शकों का मन मोह लिया। कन्या का रूप धरे बालकों ने ‘बंधा’ में विभिन्न मुद्राओं व संरचनाओं मंच पर नयानाभिराम दृश्य सृजित किया। इसके बाद मध्यप्रदेश की करमा जन जाति के नर्तकों ने बैगा करमा नृत्य में प्रणय निवेदन को आदिम अंदाज में दिखाया। गोवा का देखणी नृत्य मोहक प्रस्तुति बन सका। प्रस्तुति में नर्तकियाँ मछुआरे को नदी पार करवाने के लिये प्रलोभन देती है तथा बाद में सबको नदी पार करवा देता हैं।

211212उत्तराखण्ड का घसियारी नृत्य कार्यक्रम की लुभावनी प्रस्तुति थी। दुल्हन वेश में सजी संवरी बालाओं ने खेत खलिहान को उदयपुर में रूपायित किया। उत्तर प्रदेश का मश्ूर नृत्य कार्यक्रम में दर्शकों का प्रमुख आकर्षण रहा। नृत्य में लोक कलाकारों ने मयूर बन कर भगवान श्रीकृष्ण को नृत्य करते हुए दर्शाया व राधा कृष्ण की मनोरम झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में इसके अलावा पश्चिम बंगाल का बाउल गायन, जम्मू कश्मीर का रौफ, पुद्दुचेरी का वीरई नटनम, पंजाब का गिद्दा, गुजरात का वसावा होली आदि नृत्य दर्शाये गये। कार्यक्रम का संयोजन ब्रजमोहन तूफान व हिमानी जोशी ने किया। केन्द्र निदेशक मोहम्मद फुरकान खान ने बताया कि दस दिवसीय उत्सव के दौरान उदयपुर तथा यहां आने पर्यटकों को 21 राज्यों की कला शैलियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा वहीं भारत के विभिन्न राज्यों की कलात्मक वस्तओं को देखने, परखने व खरीदने का अवसर मिल सकेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply