Header Banner

गुमशुदा व्यक्ति की तलाश

BY — December 23, 2014

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में छोटे भाई के गुम हो जाने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।

सेक्टर पांच निवासी मनोज पुत्र लादूराम सिंधी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शराब पीने का आदी उसका छोटा भाई कैलाश (35) तीन माह पूर्व बाजार गया था जो वापस ही नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मनोज ने बताया कि उसके भाई का चेहरा गोल व मुंह बड़ा है। सिर पर आधे काले व सफेद बाल है। कैलाश पेन्ट-शर्ट पहने था। उसके हाथ पर उसका नाम कैलाश गुदा हुआ है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply