Header Banner

सडक़ हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

BY — December 24, 2014

परिजनों के आने पर हुआ पोस्टमार्टम

241208उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर तीन में कल शाम एक बाइक सवार खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है।

पुलिस के अनुसार भीनमाल (जालौर) हाल सेक्टर तीन निवासी कपिल (21) पुत्र रमेश कुमार गोयल गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह कल शाम को बाइक से घर लौट रहा था, तभी सौ फीट रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ही निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया,   जहां आज सुबह परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply