क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबा शहर

BY — December 25, 2014

– मसीही परिवारों में सजी चरनियां, चर्चों में धर्मसभाएं

उदयपुर। शहर की मसीह समुदाय प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना रहा है। मध्यरात्रि प्रभु यीशु के जन्म के बाद गिरजाघरों में केरोल गायन हुए तो सुबह क्रिसमस पर बाइबिल के पाठ व धर्मसभाएं हुई। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी तो एक-दूसरे को परंपरानुसार भी बधाई दी गई।

मसीह समुदाय के घरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने भी क्रिसमस के बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। घरों और होटलों में क्रिसमस पार्टी के आयोजन हो रहे है। सुबह स्वच्छ कपड़ों में सज-धजकर महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग गिरजाघरों में पहुंचना शुरू हो गए थे। 9 बजे बाद सभी गिरजाघरों में धर्मसभाएं हुई जिसमें फादर ने बाइबिल पाठ कर लोगों को प्रभु यीशु के संदेश सुनाये। केरोल गायन से यीशु को याद किया गया। बच्चों ने जिंगल गाई और देश-दुनिया में अमन-चैन की प्रार्थना की। धर्मसभा के बाद उत्सवी माहौल में सभी ने एक-दूसरे को गले लगा कर क्रिसमस की बधाई दी।
अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथेड्रल चर्च में सुबह 10.30 बजे फादर कुलरंजन निकोलस ने क्रिसमस के संदेश दिए। चेतक सर्कल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में सुबह 9.30 बजे रेव्ह. रेमसन विक्टर ने बाइबिल का पाठ कर प्रेम और इंसानियत के सन्देश दिए। यहां महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं पूर्व महापौर रजनी डांगी ने भी पहुंचकर समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। रानी रोड स्थित राजस्थान पेंटीकोस्टल चर्च में सुबह 9.30 बजे पास्टर डॉ. पॉल मैथ्यू ने प्यार से जीवन को रोशन करने का संदेश दिया। सेक्टर 13 गोविंद नगर स्थित कल्वरी कन्वीनेंट चर्च में सुबह 10 बजे पास्टर मनोहर एच. कला, मयंक कॉलोनी स्थित चर्च ऑफ गॉड में सुबह 10.30 बजे पास्टर टीडी बसु, सुखाडिय़ा नगर स्थित इमैन्युअल मार्थोमा चर्च में फादर केए जैकब ने बाइबिल पाठ कर क्रिसमस का संदेश दिया।
रात से जारी था उत्साह :
क्रिसमस का उत्साह और गिरिजा घरों में प्रार्थनाओं का दौर कल रात से जारी था। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मध्यरात्रि शहर के सेंटपाल स्कूल स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रवचन हुए तथा केरोल गायन हुआ। रात के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीही परिवारों ने भाग लिया। रात से ही गिरजाघरों और घरों में ‘मैरी क्रिसमस’ बोलकर शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया। आधी रात को मिड नाइट सर्विस में शामिल होने के लिए रात होते-होते मसीही परिवार गिरजाघरों में जुटने लगे। आधी रात को अधिकांश गिरजाघरों में मिड नाइट सर्विस संदेश दिए गए। शेपर्ड मेमोरियल चर्च में रेव्ह. अजय डामोर, ओवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च में बिशप देवप्रसाद गणावा ने मिड नाइट सर्विस में संदेश दिया। दोनों चर्च में मिड नाइट सर्विस में विदेशी पर्यटकों की भी मौजूदगी रही।
घरों और होटलों में क्रिसमस पार्टी के आयोजन :
क्रिसमस पर कल कई होटलों में पर्यटकों और शहरवासियों के लिए क्रिसमस की विशेष पार्टियां हुई। केक काटकर ख़ुशी का इज़हार किया गया। घरों में आकर्षक रोशनी से सजावट की गई है। घरों में चरनी बनाकर सजावट करने और केक बनाए गए। चारों ओर प्रभु यीशु के चित्र और संदेश लगाए गए हैं। परिचितों-रिश्तेदारों को आमंत्रित कर क्रिसमस केक खिलाकर मुंह मीठा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *