Header Banner

अब एसएचओ कर सकेंगे कांस्टेबल को लाइन हाजिर

BY — December 26, 2014

Police_capउदयपुर। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने एसएचओ स्तर के अधिकारियों को नए साल के तोहफे  के रूप में नए अधिकार दिए हैं। अब थानों में गलती करने वाले कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर सकेंगे। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक ओमेंद्र भारद्वाज ने जारी किए।

आदेशानुसार फील्ड में काम करने वाले थाने पर तैनात कांस्टेबल की गतिविधि, कार्यशैली या कार्य से थानाधिकारी संतुष्ट नहीं है तो थानाधिकारी के पास उसको लाइन हाजिर करने का अधिकार होगा। थानाधिकारी संबंधित कांस्टेबल को लिखित में देगा। इसमें चेतावनी दी जाएगी। साथ ही इसकी एक प्रति डीएसपी को देनी होगी। इसके बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं आने पर कांस्टेबल को लाइन में भेजने का अधिकार थानाधिकारी को होगा। एसपी को सूचना देने के साथ लाइन हाजिर कर दिया जाएगा।
क्या है इसका फायदा
पुलिस महानिरीक्षक ओमेंद्र भारद्वाज द्वारा जारी आदेशों पर कांस्टेबल की कार्यशैली में बदलाव आएगा। कांस्टेबलों में ड्यूटी के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। कांस्टेबल की हर गतिविधि के लिए थानाधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। अब तक थानाधिकारी उच्चाधिकारियों से निवेदन करता था। इसके बाद उसे लाइन हाजिर किया जाता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply