Header Banner

बच्चों ने नृत्य नाटिकाओं से आकर्षक प्रस्तुतियां

BY — December 26, 2014

जैनाचार्य देवेन्द्र नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव

261201उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव अमेजिंग टेलेन्ट्स विद्यालय परिसर में ही आयोजित किया गया जिसमें नर्सरी के नन्हें-नन्हें बच्चों ने नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां देकर रोमांचित कर दिया।

निदेशक सुधा भण्डारी ने बताया कि कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने विभिन्न टीवी.चैनल्स के माध्यम से संदेश एवं संास्कृतिक एकता का प्रदर्शन किया।गणेश का रूप धरे छात्र ने मूषकों के साथ कार्तिकेय ने मयूर की सवारी से श्ंाकर-पार्वती की परिक्रमा से नृत्य नाटिका, डिस्कवरी चैनल्स से पहाड़ी नृत्य, कपिल दादी एलियन की थीम ने सभी को गुदगुदाया। इस अवसर पर बच्चों ने सत्यमेव जयते से स्वच्छता अभियान का नृत्य द्वारा सामाजिक सरेाकार का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी एवं विशिष्टि अतिथि हेरिटेज गर्ल्सस स्कूल की प्राचार्या थी। कार्यक्रम का संचालन कमलेश खमेसरा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply